New ott This week नई रिलीज़ 2025
इस हफ्ते की नई OTT रिलीज़ में एक से बढ़कर एक थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि आज क्या देखें, तो यह हिंदी वेब सीरीज़ नयी लिस्ट और फिल्में आपके लिए परफेक्ट है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, हॉटस्टार, जी5 और एप्पल टीवी+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आज की वेब सीरीज़ और फिल्में आपको शानदार मनोरंजन देंगी। चाहे आपको क्राइम, मिस्ट्री, या पारिवारिक ड्रामा पसंद हो – हर शैली की नई पेशकश यहाँ मौजूद है। इस लिस्ट को देखें और आज का binge-watch तय करें|
1. रेड 2 (Raid 2)
📺 Platform: Netflix
अजय देवगन एक बार फिर IT ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में लौटे हैं। रेड 2 में भारत के इतिहास में चली सबसे लंबी इनकम टैक्स रेड को दिखाया गया है और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर बनी इस थ्रिलर में सस्पेंस, देशभक्ति और धमाकेदार एक्शन भरपूर है।
2. स्क्विड गेम सीजन 3 (Squid Game Season 3)
📺 Platform: Netflix
दुनिया भर में प्रसिद्ध स्क्विड गेम का आखिरी सीज़न आ गया है। नई और खतरनाक खेलों, धोखाधड़ी और बदले की भावनाओं के साथ सीजन 3 और भी रोमांचक है। सीरीज़ का लीड एक्टर ली जंग-जे इस खतरनाक खेल को खत्म करने और इसके पीछे छिपे चेहरों से नकाब हटाने के लिए वापस लौटा है।
3. मिस्ट्री (Mystery)
📺 Platform : JioHotstar
राम कपूर अभिनीत मिस्ट्री एक मजेदार क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ है। OCD से जूझता एक पुलिस अफसर बेहद अनोखे अंदाज़ में अपराध सुलझाता है। यह शो हँसी और रहस्य का शानदार मेल है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।
4. बिभीषण (Bibhishon)
📺 Platform: ZEE5
बिभीषण एक बंगाली मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। कहानी एक सेवानिवृत्त व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में रहस्यमय घटनाएं घटने लगती हैं। यह शो अपराध, मनोविज्ञान और अंतर्मन की उलझनों को गहराई से दर्शाता है।
5. स्मोक (Smoke)
📺 Platform: Apple TV+
लंदन के अंडरवर्ल्ड पर आधारित यह मिनीसीरीज़ अपराध, बदले और धोखे की एक जटिल कहानी है। तेज़ रफ़्तार और सस्पेंस से भरपूर Smoke दर्शकों को अंत तक बाँधकर रखता है। स्टाइलिश निर्देशन और दमदार कहानी आपको बेहतरीन मनोरंजन प्रदान करती है।
6. क्लीनर (Cleaner)
📺 Platform: Amazon Prime Video
एक फॉरेंसिक क्लीनर अपराध के सबूत साफ़ करते हुए खतरनाक साजिशों तक पहुँच जाता है। जब उसे एक बड़े मर्डर के कवर-अप की सच्चाई पता चलती है, तो वह एक कठिन निर्णय के दौर से गुजरता है और इसके पीछे के कारण को सामने लाने की कोशिश करता है। Cleaner एक रहस्यमयी और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है।
7. द बियर सीजन 4 (The Bear Season 4)
📺 Platform: Disney+ Hotstar
The Bear का नया सीज़न एक शेफ की जिंदगी और संघर्ष को और गहराई से दिखाता है। अपने पुराने पारिवारिक रेस्टोरेंट को बेहतर बनाने की कोशिश में वह अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन की जंग में उलझा हुआ है। यह सीज़न इमोशन्स, रिश्तों और खाने की दुनिया में डूबा हुआ है।
8. डिटेक्टिव शेरदिल (Detective Sherdil)
📺 Platform: ZEE5
डिटेक्टिव शेरदिल एक मजेदार मिस्ट्री-कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक अनाड़ी जासूस गलती से बड़े-बड़े केस सुलझा देता है। हास्य और हल्के फुल्के रहस्यों से भरपूर यह फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
0 टिप्पणियाँ