भारतीय पौराणिक इतिहास कि गाथा रामायण का फर्स्ट लुक हुआ जारी, फिर दोहराई जाएगी भगवान राम के त्याग और बलिदान की गाथा।
नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं भारत के इतिहास की सबसे बड़ी गाथा – रामायण। कई देरी के बाद 3 जुलाई को रामायण का टीज़र जारी किया गया है। पहली झलक में इस सृष्टि के रचयिता, संरक्षक ब्रह्मा, विष्णु और महेश के अवतारों द्वारा लड़े गए इस सृष्टि के सबसे बड़े युद्ध की शुरुआत दिखाई गई है। भारतीय इतिहास की इस गाथा को बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह केवल एक युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि मर्यादा, सहनशीलता, प्रेम और न्याय की महान सीख है। राम ने एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति और आदर्श राजा बनकर दिखाया कि सच्चा नेतृत्व त्याग, सहनशीलता और कर्तव्यपालन से होता है।
फिल्म को IMAX जैसे वर्ल्ड क्लास कैमरे में शूट किया गया है और इसका वीएफएक्स DNEG जैसे ऑस्कर विजेता स्टूडियो ने किया है। रामायण को दो भागों में बनाया गया है — पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा।
Movie credit:
Star cast:
रणबीर कपूर – श्रीराम
यश – रावण
साईं पल्लवी – सीता
रवि दुबे – लक्ष्मण
सनी देओल – हनुमान
Writer: श्रीधर राघवन
Music: ए.आर. रहमान व हैंस जिमर
Song Writer: कुमार विश्वास
Production:
Prime Focus Studios
Monster Mind Creations
0 टिप्पणियाँ