इस हफ्ते रिलीज़ हुई नई फिल्में

  जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज़ हुई नई फिल्मों की पूरी लिस्ट देखें – लेटेस्ट बॉलीवुड, हॉलीवुड और ओटीटी पर आने वाली हिंदी, साउथ और वेब सीरीज की जानकारी एक जगह। जानिए स्टार कास्ट, रिव्यू और रिलीज़ डेट

New Movies Hindi


1. Metro… In Dino

Release(Theater): 4 July 2025


Story: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित Metro… in dino, 2007 में आई Life… in a metro सीक्वल है। यह फिल्म भारत के चार प्रमुख मेट्रो सीटी —दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई—में रहने वाले लोगों की तेज़ रफ्तार जिंदगी और उनके जीवन मे चल रही उथल पुथल को दिखाती हैं|


Cast: Aditya Roy Kapur, Sara Ali Khan, Pankaj Tripathi, Neena Gupta, Anupam Kher, Ali Fazal, Fatima Sana Shaikh, Konkona Sen Sharma


2. Kaalidhar Laapata

Release(Zee5): 4 July 2025

Platform: ZEE5

Story: यह फिल्म एक बुजुर्ग आदमी 'कालिधर' की कहानी है, जो याद्दाश्त की समस्या से जूझ रहा है और खुद को कुंभ के मेले में छोड़े जाने पर भाग निकलता है। जहां उसकी मुलाकात होती है एक अनाथ बच्चे बल्लू से, जो उसकी ज़िंदगी में नई उम्मीद लेकर आता है।

Cast: Abhishek Bachchan, Daivik Bhagela


3. The Good Wife

Release (JioHotstar): 4 July

Story: यह सीरीज़ एक महिला की न्याय और पहचान की लड़ाई को बेहद संवेदनशील ढंग से दिखाती है। एक कामकाजी महिला सालों बाद अपने करियर में वापसी करती है, जब उसके पति—एक बड़े घोटाले और कानूनी विवाद में फंस जाते हैं। वह अपने आत्मसम्मान और सच्चाई के लिए लड़ती है। पति की प्रतिष्ठा और परिवार की इज़्ज़त को बचाने के लिए वह फिर से वकील के तौर पर कोर्ट में उतरती है।

Cast: Priyamani (lead), Sampath Raj, Aari Arjunan


4. The Sandman Season 2 (Volume1)

Release(Netflix): Volume 1 (Ep 1–6): 3 July 

Volume 2 (Ep 7–11): 24 July 2025

Bonus Ep: 31 July 2025

Story: यह सीज़न ड्रीम यानी मॉरफियस के अस्तित्व, आत्मा और उसके परिवार के रिश्तों की गहराई को दर्शाता है। जब ड्रीम को अपनी खोई हुई शक्ति फिर से पानी होती है, तो वह अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य से जूझता है। एक गहरी, फैंटेसी से भरपूर दुनिया का यह फिनाले सीज़न है।

Cast: Tom Sturridge, Kirby Howell-Baptiste, Mason Alexander Park


5. Heads of State

Release (Amazon Prime): 2 July 2025

Story : अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  पर जब एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खतरा मंडराता तब उनको एक मिशन पर साथ काम करना पड़ता है | दोनों को अपनी जान बचाने के लिये एयर फोर्स वन से कूदकर बेलारूस के जंगलों से बच निकलना पड़ता है, जहां उनकी मुलाकात होती है MI6 एजेंट नोएल (Priyanka Chopra) से। फिल्म हाई एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।

Cast: Priyanka Chopra Jonas, John Cena, Idris Elba


6. Thug Life

Release (Netflix): 3 July 2025

Story: मणिरत्नम के निर्देशन में यह फिल्म दृश्यात्मक और भावनात्मक दोनों स्तर पर प्रभावशाली है, जो एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है | इसमें एक अनाथ का संघर्ष, गैंग वार्स, राजनीति और परिवार के बीच वफादारी व बदले की कहानी को दिखाया गया है। 

Cast: Kamal Haasan, Silambarasan TR, Trisha Krishnan, Aishwarya Lekshmi


7. The Hunt: The Rajiv Gandhi Assassination Case

Release (Sony LIV): 4 July 2025


Story: यह मूवी 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद की जांच पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे CBI अधिकारी डी.आर. कार्तिकेयन की टीम ने 90 दिनों के भीतर हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया। राजनीतिक दबावों और खुफिया जानकारी के जाल को दर्शाती, डी. आर. कार्तिकेय कि यह जांच भारत की सबसे ऐतिहासिक जांचों में से एक है।

Cast: Amit Sial, Bhagavathi Perumal, Shruthy Jayan, Danish Iqbal



8. Jurassic World: Rebirth

Release (Theater): 2 July 2025


Story: Thrill, Action, Science Fiction और Adventure से भरपूर यह फिल्म Jurassic World फ्रेंचाइज़ी की नई शुरुआत हैं, जिसमें Jurassic World Dominion के पांच साल बाद की कहानी देखने को मिलेगी इस कहानी में डायनासॉर रेस्क्यू मिशन को दिखाया गया है। जब एक वैज्ञानिक टीम पृथ्वी पर बचे कुछ Dinosaur कि प्रजातियों को सुरक्षित करने के लिए एक रहस्यमयी द्वीप पर जाती है, तो वहां उन्हें म्यूटेशन वाले जीवों से मुकाबला करना पड़ता है।

Cast: Scarlett Johansson, Mahershala Ali, Jonathan Bailey, Rupert Friend, Manuel Garcia-Rulfo


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ